राजकीय प्राथमिक विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

0
96
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी। – नया देवड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपाराम चौधरी, मुख्य अतिथि सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, अति विशिष्ट अतिथि देवड़ा सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच भंवरलाल विशनोई, इन्द्र सिंह बालावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने की।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों और अतिथियों का ग्रामीणों और विद्यालय परिवार की ओर से साफा माला पहनाकर सम्मान किया गया।

समारोह में सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के पढ़ने के लिए कमरे कम हैं और टीन सेट की भी कमी है। उन्होंने प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित से अनुरोध किया कि जिला परिषद और पंचायत समिति से फंड प्राप्त कर इन कमियों को पूरा किया जाए।

समापन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित ने आश्वासन दिया कि वे चिल्ला प्रमुख और सांसद से बात कर शीघ्र इन मांगों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गांव की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना था।

प्रधान ने भामाशाहों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देवड़ा गांव में भामाशाहों की कोई कमी नहीं है और इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में उनका सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर मंगलाराम देवासी, गणेशाराम देवासी, भंवर सिंह राजपुरोहित, धन सिंह राजपुरोहित, खेड़ापति बालाजी युवा सेवा समिति, अशोक दास संत, देवासी युवा मंडल आदर्श नया देवड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here