Home latest  पुत्रदा एकादशी पर्व पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमडी श्रद्धालुओं...

 पुत्रदा एकादशी पर्व पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, पादूकलां। कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में मंगलवार को सावन माह पुत्रदा एकादशी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ बनाया गया। बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ मंदिर की चौखट पर धोक लगाकर अपने परिवार व देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की एकादशी के दिन श्याम प्रेमी पैदल चलकर हाथों में निशान लिए हुए जय श्री श्याम की जयकारे लगाते हुए बाबा श्याम के मंदिर पहुंचे जहां मंदिर कमेटी द्वारा उनको दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया।

मंदिर के पुजारी पंडित पुखराज शास्त्री ने बताया कि सावन माह एकादशी तिथि का बड़ा ही विशेष महत्व है भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी प्रत्येक महीने में दो बार आती है पहले शुक्ल पक्ष तो दूसरी कृष्ण पक्ष में आती है। सावन माह पुत्रदा एकादशी व्रत रखना में भगवान विष्णु सभी की मनोकामना को पूरा करते हैं इस दिन जो भी महिलाएं यह व्रत करती है तो उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। सावन माह पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की श्रद्धा भाव के साथ पूजा करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पुराणों में मान्यता है कि व्यक्ति को मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक प्राप्त होता है।इस व्रत को करने से राजा महीजीत महिष्मति को पुत्र की प्राप्ति हुई थी।इसलिए जो भी महिलाएं सावन माह पुत्रदा एकादशी का व्रत रखती हैं तो उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।मंदिर परिसर में महिलाएं भजन कीर्तन के दौरान महिलाओं ने अनेक देवी देवताओं के भजन प्रस्तुत किया। महिलाओं का समूह मंदिर में नारियल भी भेंट किया ईश्वर से की अपने परिवार की खुशहाली की कामना। बाबा श्याम का श्रृंगार किया गया।

श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संगीत की दुनिया में मशहूर नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी श्री श्याम मंदिर की चौखट पर धोक लगाकर संगीत की दुनिया में मशहूर नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम द्वारा श्री श्याम मंदिर में नगाड़ा बजाकर विशेष प्रस्तुति दी। नगाडा के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया गया श्याम प्रेमियों को जोड़ने पर मजबूर कर दिया। मंदिर कमेटी द्वारा नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी राजस्थानी परंपरा अनुसार बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया।शिशु निकेतन स्कूल मेड़ता एवं प्रभाकर परिवार द्वारा 2 व्हील चेयर श्याम बाबा मंदिर में विकलांगों के सुलभ दर्शन हेतु मंदिर कमेटी को भेंट की एकादशी पर्व श्री श्याम मंदिर की चौखट धोक लगा कर देश प्रदेश और अपने परिवार खुशहाली कामना की

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version