Home latest रक्षा बंधन पर महिलाओं रोडवेज बस में 9-10 अगस्त को निशुल्क यात्रा

रक्षा बंधन पर महिलाओं रोडवेज बस में 9-10 अगस्त को निशुल्क यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सत्यनारायण सेन गुरला
जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर महिलाओं / बालिकाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाती रही है। गत वर्ष 2024 में परिवहन विभाग के पत्रांक प. 17 (16) परि/2009 (6150) जयपुर दिनांक 26.07.2024 से प्रदत्त प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के अनुसरण में राजस्थान राज्य में समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को निगम की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। इन यात्राओं से निगम पर पड़ने वाले वित्तीय भार का पुनर्भरण राज्ये सरकार द्वारा निगम को किये जाने की व्यवस्था है।

निर्देशानुसार वर्ष 2025 में रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर दिनांक 09.08.2025 एवं 10.08.2025 (दो दिवस) हेतु राजस्थान राज्य में समस्त महिलाओं / बालिकाओं को निगम की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कराने का श्रम करावे। वर्ष 2025 में रक्षाबन्धन के अवसर पर यह सुविधा उपलब्ध करवाये जाने से लगभग 8.50 लाख महिलाओं/बालिकाओं के लाभान्वित होने की संभावना है। इस पर लगभग 14 करोड़ रूपये का वित्तीय भार आने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version