Home latest प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: रूपनारायण सांवरिया

जयपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में सर्वाधिक समय तक सेवा देकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिनों की सेवा के साथ मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव है। चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर उन्होंने लोकतांत्रिक इतिहास में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 में बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है और वर्तमान में वे लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन चुके हैं।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिला रहा है।

उन्होंने देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version