Home latest उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘घूमर’ कार्यक्रम में दी नव संवत्सर की शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘घूमर’ कार्यक्रम में दी नव संवत्सर की शुभकामनाएं

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 नारी शक्ति और संस्कृति पर दिया जोर

जयपुर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को मानसरोवर में राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष समारोह “घूमर” में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्यजनों को नव संवत्सर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नारी शक्ति के गौरव का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों का संचार करते हैं।

दिया कुमारी ने कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि घूमर राजस्थान की पहचान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी को मिलकर अपने रीति-रिवाज, परंपरागत संस्कृति और त्योहारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही नई पीढ़ी को इन परंपराओं से अवगत कराना भी आवश्यक है, ताकि वे इनके महत्व को समझ सकें।

इस अवसर पर मंजू शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हाल्देकर, संयोजिका सपना वर्मा, प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version