Home crime नशा तस्कर या तो नशा छोड़ दें या नागौर छोड़ दें:  एसपी...

नशा तस्कर या तो नशा छोड़ दें या नागौर छोड़ दें:  एसपी रोशन मीणा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर: प्रदीप कुमार डागा

नागौर जिले में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत नशामुक्त नागौर अभियान के तहत पुलिस ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। नागौर एसपी रोशन मीणा के निर्देशानुसार कल सदर थाना, श्री बालाजी थाना और खींवसर थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी कार्रवाई की गई।

सदर थाना पुलिस ने 86 ग्राम स्मैक, 2,15,350 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। इस मामले में थाने के हिस्ट्रीशीटर नरेश पुत्र गणेशाराम को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं।

श्री बालाजी थाना पुलिस ने 1 किलो 663 ग्राम अफीम और 50,100 रुपये नकद के साथ आरोपी शिवराम पुत्र रामूराम को गिरफ्तार किया। वहीं खींवसर थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 600 हरे पौधे डोडा बरामद किए गए और आरोपी तिलोकराम पुत्र कानाराम को गिरफ्तार किया गया। खींवसर इलाके में कुछ दिन पहले भी 225 किलो डोडा और 5,000 से अधिक पौधों की बरामदगी हुई थी।

नागौर सीओ आईपीएस जतिन जाइम ने बताया कि एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा तस्कर या तो नशा छोड़ दें या नागौर छोड़ दें। संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version