Home latest पुत्रदा एकादशी का पर्व मनाया

पुत्रदा एकादशी का पर्व मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में मंगलवार को सावन माह पुत्रदा एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु महिलाएं मंदिर में पहुंचने लगी। महिला भक्तों ने राम रघुनाथ मंदिर की सीढ़ियों को धोकर वहां दीपक जलाकर,अक्षत फुल चढा ढोक लगाकर मंदिर में प्रवेश किया। महिला भक्तों द्वारा भगवान राम रघुनाथ व माता जानकी की विशेष पूजा अर्चना कर एकादशी की कथा सुनी।

राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने कहा कि पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से वाजपेई यज्ञ के बराबर होने फल की प्राप्ति होती है और निसंतान दंपति को सुयोग्य संतान सुख का वरदान मिलता है।पुत्रदा एकादशी पर जन आस्था के केंद्र गोपाल जी मंदिर में भजनों का आयोजन किया गया। भगवान की श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के आनंद में भाव विभोर होकर महिला भक्त झूम उठी। भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भक्तों को प्रसादी वितरण की गई। भजनों के आयोजन में बड़ी संख्या में महिला भक्त उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version