Home latest सफाई नही होने से भारी परेशानी

सफाई नही होने से भारी परेशानी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में पिछले एक माह से सफाई नही होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार पलाई कस्बे में सफाई व्यवस्था ग्राम पंचायत के अधीन है ।पंचायत प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का काम ठेके पर दे रखा है । लेकिन पिछले कई महीनों से सफाई ठेकेदार को भुगतान नहीं किए जाने से उसके द्वारा अपने सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं किया।जिससे सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य करना बंद कर दिया जिसके चलते पूरे कस्बे आम रास्तों सहित गली मोहल्लों में जगह जगह बुरी तरह से गंदगी के ढेर लग जाने से लोगों का निकलना यहां तक सांस लेना भी दूभर हो गया है ।

ऐसे में पंचायत प्रशासन के प्रति लोगों में भारी रोष व्याप्त है।सफाई कर्मियों ने बताया कि उनका लगभग 96 हजार रुपए का भुगतान अटका हुआ है ।उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में पंचायत प्रशासन को कई बार कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया ।यहां तक कि पिछले दिनों राज्य सरकार की ओर से पलाई पंचायत मुख्यालय पर आयोजित अंत्योदय सम्बल शिविर में भी अधिकारियों के समक्ष भुगतान की मांग रखी गई ।इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया ।बहरहाल कारण कुछ भी हो ग्राम में गंदगी से लोग परेशान हैं ।

Previous articleकावड़ यात्रा आज
Next articleपुत्रदा एकादशी का पर्व मनाया
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version