Home latest जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आमजन की समस्याओं का करें त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण -जिला कलेक्टर

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) । जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने, परिवादों के त्वरित निस्तारण, उनकी मॉनिटरिंग करने तथा फीडबैक लेने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित बजट घोषणाओ की क्रियान्विति की भी समीक्षा की।

बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का पूर्ण संतुष्टि के साथ त्वरित निस्तारण करें। संधू ने कहा कि आमजन से संबंधित लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के प्रयास करें। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस 2025 की वर्षगांठ के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा अभियान“ पर भी विस्तृत चर्चा हुई। यह अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा, जिसमें सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओ पी मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version