पुरुषोत्तम मास में महिला मंडल की ओर से भक्तमाल कथा का आयोजन 8 जून से

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सर्व समाज की महिलाओं के सहयोग से होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)।

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नागौर की इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में सात दिवसीय भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इंदिरा कॉलोनी महिला मंडल एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से 8 जून से 14 जून तक आयोजित होगा।

कथा का वाचन केशव दास जी की बगीची के महंत जानकी दास महाराज द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजन की शुरुआत 8 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भाग लेगी। दोपहर 1 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल विश्वकर्मा भवन पहुंचेगी।

भक्तों के जीवन चरित्र का होगा संगीतमय वर्णन

महंत जानकी दास महाराज ने बताया कि भक्तमाल कथा में भगवान के अनन्य भक्तों के जीवन चरित्र और उनकी भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

कथा के दौरान शबरी बाई, भक्त नरसी, कर्मा बाई, फूलांबाई, रानाबाई, करमेती बाई सहित अनेक महान भक्तों की जीवन गाथाओं का श्रवण कराया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक जीवन के संदेश प्राप्त होंगे।

श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजकों ने नागौर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। महिला मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

पुरुषोत्तम मास में आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here