पुलिया पर बना जानलेवा गड्ढा – जिम्मेदार खामोश

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फुलेरा-जोबनेर रोड पर पुलिया की हालात गंभीर, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार?

लोकेशन: फुलेरा, जयपुर

जयपुर जिले के फुलेरा कस्बे से करीब 3 किलोमीटर आगे जोबनेर रोड पर स्थित डेलडॉ की ढाणी पुलिया इन दिनों जानलेवा खतरा बनी हुई है। पुलिया के बीचों-बीच बने गड्ढे पिछले तीन सालों में धीरे-धीरे इतने बड़े हो गए हैं कि अब पुल की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर मुद्दे पर न तो वर्तमान विधायक का ध्यान गया, न ही पूर्व विधायक ने कभी रुचि दिखाई। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी इस ओर पूरी तरह से खामोश बने हुए हैं।

स्थानीय निवासियों की चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई तो अगले 2-3 वर्षों में इसकी पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो सकती है। यह वही पुल है जो करोड़ों की लागत से फुलेरा-रेवाड़ी रेलमार्ग पर बनाया गया था, और यदि नियमित देखरेख होती रहे तो यह पुल 15-20 साल तक बिना किसी दिक्कत के उपयोग में लाया जा सकता है।

प्रशासन से सवाल

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

  • अगर किसी भारी वाहन की वजह से यह गड्ढा और फैल गया,

  • या कोई बड़ी दुर्घटना हो गई,

तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

स्थानीय लोगों की मांग

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • तुरंत प्रभाव से पुल की मरम्मत की जाए।

  • प्रत्येक वर्ष पुलों का तकनीकी निरीक्षण अनिवार्य किया जाए।

  • जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे
इसके अलावा, पुलिया बनने के बाद से अब तक न तो इसकी सफाई की गई है, न ही मरम्मत, जिसके कारण पुलिया के दोनों ओर जंगली पेड़ उग आए हैं, जो इसकी स्थिति को और खराब कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here