लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जनवरी 2025 को जांगिड़ महासभा के प्रदेश भवन जयपुर में आयोजित किया जाएगा। टोंक जिला महामंत्री रमेश जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मे विभिन्न कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के अलावा व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम खेलकूद कला एवं अन्य विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से प्रतिभाएं भाग लेगी। आयोजन की सफलता के लिए प्रदेश सभा भवन में पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन करने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा,महामंत्री कैलाश शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय हर्षवाल,युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर ग्वाला,महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डा.रेणु शर्मा सहित सभी समाज बन्धु मौजूद रहे।
