लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के अनुशंसा पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष सुधीन्द्र मुंड ने उनियारा तहसील के अमीर मल चौधरी को संगठन का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया है।साथ ही मालपुरा का प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी है। अमीर मल चौधरी को प्रदेश समन्वयक की हैसियत से युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।
