Home latest समस्याओं का निराकरण करवाएंगे

समस्याओं का निराकरण करवाएंगे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। निवर्तमान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि उनके समक्ष जो भी पीड़ित समस्या लेकर आएंगे चाहे वो किसी भी प्रकार की हो वे उसका समाधान करवाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे ।पूर्व सांसद जौनापुरिया का शनिवार को सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा से आते समय क्षेत्र के चौरू पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए कुशलक्षेम पूछी साथ ही ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी।तथा समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया । उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाई तथा नववर्ष के अपनी ओर से कैलेंडर भी वितरित किए ।इस अवसर पर मदनलाल ,गणेश शर्मा , नेमीचंद , मंगल राम ,विजेंद्र ,अभिषेक यादव,कन्हैया नागर ,छोटू खंगार ,अंजली शर्मा खेड़ली,ज्योति राधे गौतम ,दीपांशी गौतम ,मोहित शर्मा आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version