Home latest प्रशिक्षण प्राप्त बालिका अपने परिवार की आजीविका चलाने में निभा रही है...

प्रशिक्षण प्राप्त बालिका अपने परिवार की आजीविका चलाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिकाएं: पल्लवी लढा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लघु उद्योग भारती एवं स्नेह समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास केंद्र का कलेक्टर जसमीत संधू ने किया अवलोकन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लघु उद्योग भारती एवं स्नेह समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास केंद्र का कलेक्टर जसमीत संधू ने अवलोकन किया। इस दौरान मेहंदी, सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बच्चियों से वार्ता की। इस केंद्र पर वर्तमान में 125 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व प्रशिक्षित बालिकाओ ने भी अपने अनुभव साझा किए। जिसमें उन्होंने बताया कि हम 6000 से 10000 तक मासिक कमा रहे हैं। लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया की प्रशिक्षण प्राप्त बालिका अपने परिवार की आजीविका चलाने में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही है।

लढा ने बताया कि वर्तमान में चल रहे चार कोर्स के अलावा हम कुछ और कोर्स और चलाने की योजना बना रहे है। वर्तमान कलेक्टर जसमीत संधू ने बालिकाओं से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली एवं कौशल विकास केंद्र की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी सरकारी सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर है। कलेक्टर ने सरकार की ओर से चलने वाली कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी एवं कहा कि एक समर्थ परिवार एक स्वाभिमान राष्ट्र का निर्माण करता है। भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राजकुमार मेलाना, संजीव चिरानिया, रविंद्र जाजू, महेश हुरकट, अजय मूंदड़ा, विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, गिरीश अग्रवाल, कमलेश मुनोत, ओमप्रकाश जागेटिया, नीता बंसल, शशि काबरा, मानकंवर काबरा, सरिता काबरा, रीता गोयल, रक्षा जैन आदि सदस्य उपस्थित थे। स्नेह समर्पण फाउंडेशन से मोनिका गर्ग उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version