- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली घाना । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना में राष्ट्रीय अवार्ड द ऑफिसर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया ।
पीएम नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर कहा कि मैं राष्ट्रपति महामा जी, घाना सरकार और घाना के लोगों का हृदय से आभार करता हूं। इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं ।यह सम्मान हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को उनके उज्जवल भविष्य को और हमारी समृद्ध संस्कृति विरासत और परंपराओं को और भारत घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं । आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना में राष्ट्रपति के द्वारा इस सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- Advertisement -
















































