पीसांगन उपखंड क्षेत्र से भी मुख्यमंत्री  की सभा में शिरकत करने के लिए ग्रामीण हुए रवाना 

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर। वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर में आहूत महासभा में शिरकत करने के लिए उपखंड क्षेत्र पीसांगन से भी ग्रामीण विभिन्न बसों में सवार होकर पुष्कर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महासभा को संबोधित करने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं।

महासभा को सफल बनाने के लिए उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत उपखंड क्षेत्र से भी विभिन्न गांवो से ग्रामीण बसो में सवार होकर पुष्कर के लिए रवाना हुए। इस कड़ी में उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला से भी प्रशासक सीमा चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण बस में सवार होकर पुष्कर के लिए हुए रवाना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महासभा को सफल बनाने के लिए उपखंड क्षेत्र के पीसांगन के भाजपाई कार्यकर्ता,पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अनवरत जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here