लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर, पीसांगन। में भी बड़ी मस्जिद स्थित इमामबाड़े से ताजिए निकाले गए। साथ ही मोहर्रम के अवसर पर कस्बे में मुस्लिम समुदाय के द्वारा हसन,हुसैन की शहादत में ढ़ोल ताशे की थाप व मातमी धुनों के बीच कत्ल की रात मनाई गई। इस अवसर पर इमाम बाड़े से ताजिये को जुलुस के रूप में लाते हुए। पुराना पुलिस थाना,सदर बाजार,सब्जी मंडी, तेलीवाड़ा,झुंझालिया चौक,व्यापारी मौहल्ला आदि जगहो पर ताजिये का मुकाम लगाया गया। जहां पर रात भर इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हसन,हुसैन की शहादत की याद में कत्ल की रात मनाई गई। कत्ल की रात के दौरान कलंदरो ने विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए खुनी मातम मनाया। युवा वर्ग ने ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ हाईदौस खेला। 