Home crime एक दर्जन खेतों से थ्री फेज सबमर्सिबल मोटरों की केबिल चोरी

एक दर्जन खेतों से थ्री फेज सबमर्सिबल मोटरों की केबिल चोरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बगसपुरा गांव में चोरों का कहर 

बयाना । बयाना उपखंड के गांव बगसपुरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। गांव के करीब एक दर्जन खेतों में लगे थ्री फेस सबमर्सिबल मोटरों की केबिल चोर काटकर ले गए। सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। खेतों में केबिलें कटी हुई मिलीं, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया।

गांव बगसपुरा निवासी देवी सिंह ने बताया कि चोरों ने खेतों में लगे थ्री फेस सबमर्सिबल मोटरों को निशाना बनाया। जब यह खबर अन्य किसानों को मिली, तो वे भी अपने खेतों की ओर दौड़े। देखा तो लगभग दर्जनभर खेतों में केबिल गायब थी। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

किसानों ने तुरंत इसकी सूचना रुदावल थाना पुलिस को दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन ग्रामीणों में रुदावल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोर को पकड़ने में नाकाम रही है।

गौरतलब है कि एक माह पूर्व ब्रह्मबाद-नयावास क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदात हुई थी, जिसमें जल जीवन मिशन के तहत लगी थ्री फेस सबमर्सिबल मोटरों की केबिलें चोरी की गई थीं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version