लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, हर ओर गिरिराज महाराज के जयकारों की गूंज
भरतपुर – गोवर्धन में आस्था का सैलाब मुड़िया मेला में शुरू हो गया है। गोवर्धन में पूर्णिमा मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रविवार को एकादशी से श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। श्रद्धा का सैलाब 11 जुलाई तक चलेगा। आस्था के इस मेले में गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे हैं। गोवर्धन में परिक्रमा लगाने के लिए 50 लाख से अधिक श्रद्धालु 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए पहुंचेंगे।