पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल का वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह सम्पन्न

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ): श्रीकरणपुर उपखंड में स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हाल ही में ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एसपी सिंह और विशिष्ट अतिथि सीबीओ मंजू पस्सेजा तथा भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र रस्सेवट थे।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रिंसिपल मुखत्यार सिंह और स्टाफ ने वार्षिक उत्सव में पहुंचे अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसे प्रेरणादायक बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here