पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने सोम नदी में लगाई छलांग

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डूंगरपुर/आसपुर। डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पत्नी से कहासुनी के बाद आवेश में आए एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल नदी किनारे खड़ी कर सोम नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस को देखकर युवक डर गया और तैरते हुए नदी से बाहर आ गया। पुलिस ने समझाइश कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और थाने में परिजनों के साथ बैठकर मामला शांत कराया।

झगड़े के बाद लिया आवेश में फैसला

धनेला गांव निवासी मनोज पुत्र गौतम का आज सुबह पत्नी भावना से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मनोज घर से निकल गया और अपनी बाइक लेकर बांसवाड़ा–उदयपुर मार्ग पर सोम नदी की पुलिया के पास पहुंच गया। वहां उसने बाइक खड़ी कर बहती नदी में कूद लगा दिया।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

नदी में कूदते हुए युवक को देखकर आसपास के राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत आसपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मनोज नदी में तैरता हुआ दूसरे छोर की ओर बढ़ गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रामा गांव होते हुए नदी किनारे पहुंचकर युवक से संपर्क साधा।

समझाइश कर बाहर निकाला

पुलिस ने नदी के दूसरे छोर जेताणा में मनोज से संपर्क कर उसे मानसिक रूप से समझाया और बाहर आने के लिए कहा। मनोज ने पुलिस की बात मानते हुए तैरते हुए नदी से बाहर आकर आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और परिवार के सदस्यों को बुलाकर समझाइश की।

युवक ने बताई वजह

मनोज ने पुलिस को बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया। उसका कहना था कि वह केवल पत्नी को डराने के लिए नदी में कूदा था। मनोज ने यह भी कहा कि उसे तैरना आता है और उसका इरादा आत्महत्या का नहीं था। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here