Home latest पक्षी प्रेम की मिसाल: 56 परिंडों से बुझा रहे बेजुबानों की प्यास

पक्षी प्रेम की मिसाल: 56 परिंडों से बुझा रहे बेजुबानों की प्यास

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद, (गौतम शर्मा)। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान राहत पाने के प्रयासों में जुटा है, वहीं राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे के सेवानिवृत्त अध्यापक एवं पर्यावरण प्रेमी रतनलाल रेगर पिछले पांच वर्षों से बेजुबान पक्षियों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।

गाडरियावास के पास स्थित कुंवारिया मुक्तिधाम परिसर में उन्होंने पक्षियों के लिए 56 परिंडे लगाकर उनकी प्यास बुझाने का सराहनीय कार्य किया है। गर्मी के मौसम में इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरकर वे पक्षियों को राहत पहुंचा रहे हैं।

रतनलाल रेगर प्रतिदिन परिंडों की साफ-सफाई करने के साथ परिसर में लगाए गए करीब 50 पौधों की देखभाल भी करते हैं। पौधों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी वे स्वयं के स्तर पर कर रहे हैं। इसके अलावा मुक्तिधाम परिसर में बनी सरायों की छतों की सफाई कर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से आकर्षक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वे आमजन को पर्यावरण संरक्षण, पक्षियों की सेवा एवं पुण्य कार्यों के प्रति जागरूक करने के साथ भामाशाहों से सहयोग की अपील भी कर रहे हैं। उनके सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version