पायलट की मनाई पुण्यतिथि

0
166
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ऊंटीटाना गांव स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस दौरान स्वर्गीय पायलट की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए देवनारायण मंदिर समिति अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर ने उन्हें गरीब किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से गुर्जर समाज के साथ साथ किसानों को काफी क्षति हुई है। कोषाध्यक्ष खुशीराम गुर्जर ,महामंत्री मनोहर लाल गुर्जर ,पूर्व वार्ड मेंबर खुशी राम गुर्जर ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।इस दौरान तुलसीदास , पोखर , गीता राम पोसवाल, चतुर्भुज , पवन स्वामी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here