लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
पादूकलां ,नागौर । पादूकलां क्षेत्र में भारतीय रिजर्व बैंक और क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में नरेगा साइट पर वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन की विस्तृत जानकारी दी गई।
मेड़ता केंद्र प्रबंधक रामकुंवार भांबू और असिस्टेंट एरिया मैनेजर दिनेश रांकावत ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया।
डिजिटल ठगी से बचाव पर जागरूकता
अधिकारियों ने ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए ओटीपी, पासवर्ड और सीवीवी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल और लिंक से सतर्क रहने को कहा गया।
ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं।
कार्यक्रम में राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थानी वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही, जिससे माहौल सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।






















































