Home latest नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत का अभिनंदन

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत का अभिनंदन

0

 

शहर में अनेक जगह हुआ भव्य स्वागत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। किशनगढ़ रेनवाल के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत का मंगलवार को शहर में कई जगहों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। विभन्न सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत का राजस्थानी परंपरानुसार फूलों की माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मान किया।
शहर में मंगलवार को वार्ड नंबर 32 में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जयनारायण प्रजापत का फूलों की माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। इसके बाद मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल, संतोष, ललिता कुमावत, पिंकी, प्रिया, सरिता, श्रवणी देवी, निर्मला, उर्मिला, हजारीलाल और भोमराज आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, चौमूं दरवाजे के पास स्थानीय व्यापारियों ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत का साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। इसके बाद वाल्मिकी धर्मशाला में वाल्मिकी समाज के लोगों ने प्रजापत का अभिनंदन किया। अभिनंदन की कड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा, पार्षद नितिन शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, महामंत्री राजेश रावत, प्रिंस तिवाड़ी, द्वारका प्रसाद वाल्मिकी, मदनलाल बड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version