लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी जयपुर जोनल यूनिट द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर एक साइक्लोथॅान रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 12 से 26 जून के समापन के रूप में आयोजित किया गया।
रैली का आयोजन युवाओं को नशे से दूर करने के लिए किया गया
इस साइक्लोट्रॉन रैली का उद्देश्य युवाओं विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे की लत से दूर करना उसके दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को एक स्वस्थ अनुशासित व नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना था। यह आयोजन एनसीबी जयपुर जोनल कार्यालय विद्याधर नगर से रवाना हुई। जिसे राजस्थान के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, प्रधान आयुक्त सीएसटी अनुज जोगिया, आईपीएस एडीजीपी एसओजी बीके सिंह ,आईआरएस अतिरिक्त महानिदेशक एनसीबी मनीष कुमार , जनरल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शाहीन , आईपीएस बजरंग सिंह और समाजसेवी सूरज सोनी मौजूद रहे ।
इन सभी में साइक्लोथॅान रैली में भाग लेकर प्रतिभागियों का जोश बढाया। जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी एनसीबी ने नशा मुक्ति भारत के इस संघर्ष में सभी के समर्थन के लिए सभी अतिथियों का स्वागत किया । साइक्लोथॅान रैली में युवाओं ,विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों ,फिटनेस प्रेमियों एवं जागरूक नागरिकों ने प्रतिबद्धता के साथ शामिल हुए। उनकी सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को ऊर्जा, उद्देश्य और व्यापक जन समर्थन प्रदान किया । कार्यक्रम को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ,कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और आयुक्त घनश्याम सोनी ने भी संबोधित किया और नशा विरोधी शपथ दिलाई ।
