Home crime भिवाड़ी लेबर कॅालोनी में युवक की हत्या, हत्यारे फरार,पुलिस ने की जांच...

भिवाड़ी लेबर कॅालोनी में युवक की हत्या, हत्यारे फरार,पुलिस ने की जांच शुरु

0

भिवाड़ी में लेबर कॉलोनी में युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 भिवाड़ी से अरुण शर्मा की रिपोर्ट

भिवाड़ी में हरचंदपु  एक लेबर कॉलोनी में गुरुवार को 26 वर्षीय युवक धीरेंद्र पुत्र प्रताप साह का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। सूचना मिलते ही यूआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए अलवर से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाएगी।

यूआईटी थाना अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मृतक धीरेंद्र, उत्तर प्रदेश के घोषपुर मेहरारा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से भिवाड़ी में रह रहा था। वह आकार कंपनी में काम करता था और इससे पहले अल्ट्राटेक कंपनी में नौकरी करता था। धीरेंद्र भिवाड़ी में अकेला ही रहता था और उसका कोई मोबाइल फोन भी नहीं था।

पिछले तीन साल में वह अपने गांव नहीं गया था। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मौके पर भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या या अन्य कारणों का पता लगाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version