नारी हर ज़िम्मेदारी निभाने में निपुण चाहे वह राशन की हो या शासन की – राजे

0
235
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।पूर्व सीएम  वसुन्धरा राजे ने कहा है कि नारी हर ज़िम्मेदारी निभाने में निपुण है,चाहे वह राशन की हो या शासन की।उन्होंने कहा अहिल्याबाई होलकर ने ही सिद्ध कर दिया था कि नारी शक्ति में नेतृत्व के सम्पूर्ण गुण हैं।

राजे ने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे कर पूज्या अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी।राजे ने कहा कि महिलाएं उसी सड़क पर चलकर घर आती है, जिस पर चलकर आप आते हो, लेकिन वो आपकी तरह यह नहीं कहती कि ओहो मैं थक गई।महिलाएं घर और बाहर का पूरा काम करती है। खाना बनाती है,खिलाती है,बर्तन साफ करती है, लेकिन फिर भी आपकी तरह जूते फेंक कर नहीं कहती कि मैं थक गई।अहिल्या बाई धर्म की रक्षक ऐसी शासक थी,जिन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारिका से पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण किया।जिनमें काशी का विश्वनाथ मंदिर भी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here