नरेगा मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत समिति का किया घेराव

0
109
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ

श्रीगंगानगर। खबर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से है यहां आज नरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन (एटक) तथा सीटू तहसील यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में नरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुये पंचायत समिति प्रांगण में धरना लगाकर पंचायत समिति का घेराव कर लिया मौके से विकास अधिकारी सहित पंचायत समिति के जुम्मेवार अधिकारी नदार्द थे।
नरेगा मजदूर 26 मई को हुये समझौते को लागू करने, 100 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी को पूरा करने, रोजगार के लिये फॉर्म नं. 6 जमा कर रसीद देने, क़ानून के अनुसार श्रमिक जितने दिन जब मांगे उसे काम देने, पंचायत मुख्यालय पर मनरेगा प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने व उसकी पूर्व सूचना देने मजदूरी का भुगतान नियमानुसार करने व राजीविका में चयनित श्रमिकों को पहल के आधार पर रोजगार देने सहित अपनी अन्य मांगों एंव समस्याओं को हल करने की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here