लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वार्ड 21 और 58 के नांदेश्वर महादेव मंदिर एवं राधे पार्क शिवालय में हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक
भीलवाड़ा (विनोद सेन)। नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर 70 वार्डों के 70 मंदिरों में 70 अभिषेक कार्यक्रम के तेरहवें दिन दो वार्डों में महापौर राकेश पाठक के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। वार्ड 58 में विजय सिंह पथिक नगर स्थित नांदेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के सान्निध्य एवं पार्षद मधु शर्मा की उपस्थिति और वार्ड 21 में राधे पार्क स्थित शिवालय में पार्षद अनिल सिंह जादौन की उपस्थिति में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन हुआ। पंडित योगेन्द्र शर्मा सहित सहयोगी पंडितों ने अभिषेक संपन्न कराया।
इस दौरान सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक ओम साईराम, संदीप पायक, निर्मल जैन, लादू सिंह, बद्रीलाल सोमानी मथुरालाल तंबोली, सीपी शर्मा, गिरिराज गहलोत, हेमेंद्र सिंह, ओम शर्मा, हिमांशु शर्मा, गोविंद कसौटिया, राजेन्द्र पाराशर , कैलाश नंदावत, दिनेश सोनी, सुरेश मंत्री, राजू नाहर, भेरुलाल शर्मा, राकेश शर्मा, प्रभाकर चतुर्वेदी, बनवारी सोमानी, रामावतार गौतम, रामप्रसाद सिरोठा, गोपाल निरंजनी, सीता वैष्णव, संगीता सोनी, तुलसी भाटी, हरिप्रकाश पारीक एवं अनेक वार्डवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
आज वार्ड 55 और 64 में होगा सहस्त्रधारा अभिषेक
नगर निगम द्वारा आयोजित श्रावण मास सहस्त्रधारा अभिषेक कार्यक्रम आज प्रातः 9 बजे वार्ड 64 के अंतर्गत मलान स्थित मंदिर में और दोपहर 2 बजे वार्ड 55 में विनायक रेजिडेंसी के पास स्थित शिव मंदिर में आयोजित होगा।