Home latest सांवलियाजी के दानपात्र से पहले दिन निकले 7.15 करोड़ रुपए

सांवलियाजी के दानपात्र से पहले दिन निकले 7.15 करोड़ रुपए

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अगली गिनती 25 को होगी

सत्यनारायण सेन गुरला

मेवाड़। के कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया सेठ जी के मंदिर में बुधवार को दान पात्र खोला गया। यह दान पात्र हर महीने खोला जाता है, ताकि उसमें जमा हुई राशि की गिनती की जा सके। इस बार पहले ही दिन, सात करोड़ 15 लाख रुपयों की गिनती हुई है।

नोटों की गिनती मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंक के स्टाफ द्वारा मिलकर की गई। सुबह से शुरू हुई गिनती शाम तक चली, जिसमें लाखों की संख्या में नोटों को सावधानी से निकाला गया, गिना गया और फिर रिकॉर्ड किया गया।

24 जुलाई को हरियाली अमावस्या है। इस दिन मंदिर में भीड़ रहती है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गिनती नहीं की जाएगी। अब अगली गिनती 25 जुलाई को होगी।

दान पात्र चतुर्दशी की सुबह राजभोग आरती के बाद खोला गया। जैसे ही भंडार खोला गया, भक्तों ने “जय सांवरा सेठ” के जोरदार नारे लगाए। माहौल भक्तिमय हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version