Home latest नगर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा

नगर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनीष कुमार पारीक

नावां सिटी। नगर कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस पर नगर के कांग्रेस जनों ने उनके विभिन्न कार्यों को याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धुत, नेता प्रतिपक्ष अवधेश पारीक, मनीष प्रधान, नटवर शर्मा, शौकत खान, चेतन लखन, राकेश जांगिड़, रुस्तम खान और अन्य कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

राजीव गांधी के कार्यों को याद किया

कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों, जैसे कि सूचना क्रांति और युवाओं को मताधिकार देने के उनके प्रयासों को याद किया। उनके योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version