मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों के मरम्मत कार्य प्रारम्भ

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ग्रामीण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का फोकस, यूटिलिटी कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू

जयपुर। प्रदेश में ग्रामीण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण और सड़क तंत्र के विकास को लेकर राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य शनिवार (28 मार्च) से प्रारम्भ कर दिया गया।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पहले ही दिन प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किए गए। इनमें बाड़मेर, जालोर, डीग, जैसलमेर, अलवर, डूंगरपुर, कोटपूतली, हनुमानगढ़, जोधपुर, भीलवाड़ा और उदयपुर सहित कई जिलों में सिंचाई और पेयजल लाइनों के कारण हुई रोड कटिंग को दुरुस्त किया गया।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी और संबंधित तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह अभियान शहरी क्षेत्रों में पहले से चल रहे मरम्मत कार्यों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया गया है, ताकि यूटिलिटी कार्यों से प्रभावित सड़कों को पुनः मोटरेबल स्थिति में लाया जा सके।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here