- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क।
जयपुर -बगरू । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर खड़े होकर उनपर पुष्प वर्षा की और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को साफा पहनाया। कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री को मालाएं पहनाने की होड लग गई । मुख्यमंत्री ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया । किसी ने पुष्प गुच्छ भेंट किया तो किसीने गुलदस्ता भेंट किया। जेसीबी के ऊपर से भी कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करते रहे ,इस दौरान मुख्यमंत्री जिंदाबाद भजनलाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
- Advertisement -















































