Home latest मोती डूंगरी भगवान श्री गणेश जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया...

मोती डूंगरी भगवान श्री गणेश जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  सोमवार को प्रातः 8 बजे मोती डूंगरी भगवान श्री गणेश जी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 5% घी, 21 किलो बूरा, शहद एवं केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया गया। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान का गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात् पंचामृत अभिषेक किया गया।  तत्पश्चात् गंगाजल से शुद्ध स्नान कराया गया।  सुबह 11 बजे भगवान  गणपति सहस्त्रनाम से 1001 मोदक अर्पित किए गए। भगवान श्री फूल बंगले में विराजमान हुए एवं नवीन पोशाक धारण कराई गई। आज भगवान के विशेष भोग खीर का लगाया गया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version