लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। मोतीमहल पर झंडा लगाने के मामले को लेकर रविवार को भरतपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
आज समाज के लोगों ने मोतीमहल पर रियासतकालीन झंडा लगाने का ऐलान किया था। हालांकि, मोतीमहल पर पचरंगा झंडे की जगह तिरंगा झंडा लगाए जाने के बाद पंचायत कर रहे लोगों ने आज कार्यक्रम में शामिल न होने का ऐलान कर दिया।
इसके बावजूद एहतियातन मोतीमहल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।