मूंग की उन्नत बीज किट से खिले महिला किसानों के चेहरे

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डोडियाना में 90 महिला कृषकों को मिला नि:शुल्क बीज, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

पादूकलां। ग्रामीण क्षेत्र में महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार की स्टेट फंड योजना वरदान साबित हो रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत डोडियाना में कृषि विभाग की ओर से 90 महिला कृषकों को उन्नत किस्म के मूंग बीज की नि:शुल्क मिनी किट वितरित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश फड़ौदा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की महिला कृषकों के साथ-साथ सभी श्रेणियों की विधवा, लघु एवं सीमांत महिला किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक पात्र महिला किसान को मूंग की उन्नत किस्म एमएच-1142 के 4 किलोग्राम बीज की मिनी किट उपलब्ध कराई गई है। यह किस्म कम अवधि में तैयार होने वाली, अधिक उत्पादन क्षमता वाली तथा रोग प्रतिरोधक गुणों से युक्त है, जो लगभग 70 से 72 दिनों में तैयार होकर किसानों को बेहतर उत्पादन और आर्थिक लाभ देने में सहायक है।

बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल को खेती में नई ऊर्जा देने वाला कदम बताते हुए सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

विभाग की ओर से किसानों को उन्नत तकनीक अपनाकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का संदेश भी दिया गया।

- Advertisement -
Previous articleऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला आयोजित
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here