लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सड़कों पर पटाखे फोड़कर असामाजिक तत्व फैलाते थे दहशत, 105 वाहनों के पुलिस ने निकाले साइलेंसर
भरतपुर। ट्रैफिक पुलिस ने आज 105 दुपहिया वाहनों के मोडिफाई साइलेंसर को नष्ट किया। सभी साइलेंसर के ऊपर रोलर चलाया गया। लोग अपने वाहनों में मोडिफाई साइलेंसर लगवाकर सड़कों पर पटाखे फोड़ते थे। उन वाहनों को पुलिस ने जब्त किया था। जिसके बाद उन वाहनों से साइलेंसर निकाल लिए गए। जिन पर आज रोलर चलाया गया।
यातायात के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोग अपने दुपहिया वाहनों में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज करते हैं। ऐसे वाहनों से इलाके में दहशत फैलती है। मॉडिफाई साइलेंसर की आवाज से आमजन डर जाते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 105 वाहन जब्त किए। उन वाहनों से साइलेंसर निकाल लिए गए।
आज सभी साइलेंसर को ट्रैफिक ऑफिस के सामने सड़क पर रखकर उस पर रोलर चलवाया गया। सभी जब्त मोडिफाई साइलेंसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया जिससे आमजन में यह मैसेज जाए कि जो कंपनी के साइलेंसर हैं। उन्हें ही यूज करें। वाहनों का मोडिफिकेशन करवाकर यूज न करें। वाहनों से सड़क पर पटाखे चलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत ट्रैफिक पुलिस को दें। ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके।













































