मौसम का बदला मिजाज:  बारिश, गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद | गौतम शर्मा

राजसमंद जिले में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब आसमान में घने बादल छा गए और मेघ गर्जना के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया।

कुंवारिया, फियावड़ी, जोधपुरा, रामपुरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में पहले तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद अच्छी बारिश दर्ज की गई। फियावड़ी, जोधपुरा और झोर क्षेत्र में मक्की के दाने के आकार के ओले गिरने की भी सूचना मिली है।

स्थानीय लोगों एडवोकेट महेश सेन, पवन सोनी और किसान गोपाल शर्मा ने बताया कि बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी लाभ पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

इसके अलावा गोवलिया, देवली, गलवा, रकमपुरा और झोर सहित अन्य गांवों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here