Home latest महेश मित्र मंडल ने किया धार्मिक आस्था के केंद्र कठार, राजसमंद में...

महेश मित्र मंडल ने किया धार्मिक आस्था के केंद्र कठार, राजसमंद में वन भ्रमण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

साधारण सभा की बैठक संपन्न, अध्यक्ष सुशील मरोटिया, मंत्री अशोक चेचाणी एवं कोषाध्यक्ष रमेश बंग पुनः मनोनीत

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महेश मित्र मंडल शास्त्रीनगर भीलवाडा द्वारा धार्मिक आस्था के केंद्र कठार, राजसमंद में वन भ्रमण का आयोजन किया गया। सदस्यो द्वारा इस वन भ्रमण में न केवल प्रकृति का आनंद लिया, बल्कि मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के बारे में भी जाना। मित्र मंडल के सुशील मरोटिया ने बताया कि इस वन भ्रमण में सभी सदस्यों को वनों के महत्व एवं वनों में पैदा होने वाली औषधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महेश मित्र मंडल शास्त्रीनगर की साधारण सभा की बैठक सुशील मरोटिया की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन विस्तार तथा समाज उत्थान को लेकर सारगर्भित चर्चा की गई एवं कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री अशोक चेचाणी ने बताया की बैठक में मित्र मंडल के सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में किए गए कार्यों का जायजा लिया और आगे की गतिविधियों की योजना बनाई। सदस्यों ने मंडल के विकास और समाज में इसके योगदान पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष रमेश बंग द्वारा गतवर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक मे माहेश्वरी उत्पत्ति स्थल लोहार्गल दर्शन हेतु निर्णय लिया गया।

साथ ही मंडल में नये सदस्यो को जोडने का निर्णय भी लिया गया। तत्पश्चात वर्ष 25-28 हेतु अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ जिसमे पुनः अध्यक्ष सुशील मरोटिया, मंत्री अशोक चेचाणी एवं कोषाध्यक्ष पद पर पर रमेश बंग को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक हरिनारायण मोदानी, कंवरलाल पोरवाल, शास्त्रीनगर क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र समदानी सहित मित्र मंडल के कई सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत मे अध्यक्ष सुशील मरोटिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version