लवकुश जयंती पर निकाली शोभायात्रा

0
221
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में क्षत्रिय कुशवाहा समाज द्वारा रविवार को लव कुश जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक हाथी, एक बग्गी,11 घोड़ी, तथा लव कुश की सजीव झांकी सजाई गई। बैंड बाजों एवं दो डीजे के साथ शोभायात्रा चामुंडा माता मंदिर से रवाना होकर खातोली गेट, कटला बाजार, सदर बाजार, न्यू मार्केट, सरदार सिंह सर्कल पहुंची।वहां से वापस रवाना होकर कीरो की गली, भूतेश्वर गेट होती हुई कुशवाह समाज मंदिर पहुंची। जहां भगवान की आरती उतार कर प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान बालक बालिकाओं को सम्मानित कर पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किए गए। शोभायात्रा का नेतृत्व क्षत्रिय कुशवाह समाज उनियारा द्वारा किया गया। शोभायात्रा के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। शोभायात्रा पर रघुनाथ मंदिर समिति,न्यु मार्केट व्यापार मण्डल एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर लव कुश आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, महावीर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष देवनारायण कुशवाहा, सूरजमल कुशवाहा, शिवरतन कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सचिव शिवरतन कुशवाहा, संयोजक जोरावर कुशवाहा, हनुमंत कुशवाहा, गिरिराज कुशवाहा, मानवेंद्र कुशवाहा, जोगेंदर कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, गुलाबचंद कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, प्रभु लाल कुशवाहा फौजी, सुरेश कुशवाह, किशन गोपाल, कमलेश कुशवाह, रमेश कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, विजेंद्र कुशवाह,महावीर, गिरिराज कुशवाह, देवनारायण, नंदलाल, मुकेश, तेजकरण, हेमराज, मनोज, कमलेश, बसंती देवी पूर्व पार्षद,, मीडिया प्रभारी राजेश, सत्यनारायण कुशवाह, हनुमान, डॉक्टर राजेश कुशवाह सहित सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here