कुरज स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)।
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरज में आयोजित किया गया।

अध्यक्ष और अतिथियों की मौजूदगी

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत ने की। मुख्य अतिथि थे डालचंद मेनारिया (पूर्व प्राचार्य, डाइट नाथद्वारा)
विशिष्ट अतिथि थे सत्यदेव शर्मा (पूर्व ब्लॉक अधिकारी, राजसमंद), सत्यनारायण शर्मा, प्रवीण खटीक (पंचायत समिति सदस्य, रेलमगरा), सुरेश वीरवाल, शांतिलाल प्रजापत, घनश्याम मेनारिया, कृष्णा यादव
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), भागवत आमेटा (प्रदेश संगठन मंत्री), सत्यनारायण मेनारिया (ब्लॉक अध्यक्ष, रेलमंगरा) उपस्थित रहे।

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

सम्मेलन में अध्यक्ष महोदय ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य शांतिलाल प्रजापत ने शिक्षकों को गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्ति दिलाने और शिक्षकों की गरिमा बनाए रखने की सरकार से मांग रखी।

उपस्थित सदस्य

सम्मेलन में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित सदस्य थे:
भरत आमेटा, दशरथ आमेटा, विनोद कुमार बोहरा, सुनील खटीक, विमला आमेटा, राम चरण सिंह, गोपाल लाल, पीयूष आमेटा, कन्हैया लाल, भेरू सिंह, प्रभु लाल, शांति लाल, रामेश्वर जात, राजा राम यादव, भरत मनारिया, राकेश रेगर, राकेश आमेटा, राजेंद्र सालवी, लक्ष्मण लाल अहीर, सुरेश अहीर, कमला शंकर आमेटा, सीता व्यास, नारायण लाल, सुभाष वीरवाल, राजेश गुजर, प्रेम शंकर सुथार, सुरेश जोरवाल, सुनील शर्मा, मनोज आचार्य, पंकज पालीवाल, मुकेश पुरोहित

सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार किए गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here