लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किसानों को रबी और जैविक खेती की नई तकनीकों की जानकारी
वेब न्यूज़ कॉपी:
राजसमन्द। कुंवारिया पंचायत परिसर में कृषि विभाग की ओर से रबी फसल तैयारी, आधुनिक तकनीक और जैविक खेती पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। किसानों को बीज चयन, समय पर बोवाई, उर्वरक प्रबंधन और फसल सुरक्षा से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी दी गई।
कृषि विशेषज्ञों ने सरकारी किसानहितैषी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) बनाने की विधि बताई, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन के फायदे बताए गए। आगाज़ परियोजना के देउ रेगर ने खाद, बीज और कम मेहनत में अधिक पैदावार के तरीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक माया साहू, भूपेंद्र, देउ रेगर, प्रियंका रेगर, उमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान शामिल हुए। किसानों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आधुनिक और प्राकृतिक खेती अपनाने में मदद मिलेगी।













































