कुचामन में भगवान महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाला भव्य जुलूस

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कुचामन सिटी (रिपोर्टर — विमल पारीक)। जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुचामन सिटी में पुरानी धान मंडी स्थित अजमेरी जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। शोभायात्रा के माध्यम से जैन धर्मावलंबियों ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया।

पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करीब तीन घंटे तक चले, जिसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्थानीय निवासी सुभाष पहाड़िया ने बताया कि महावीर जयंती जैन संप्रदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना और शोभायात्रा जैसे आयोजन किए जाते हैं। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।

मेगा जैन ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर के बेवाण को कंधों पर लेकर चंवर ढोलते हुए चल रहे थे और भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगा रहे थे। जुलूस में श्रावक सफेद वस्त्रों में और श्राविकाएं लाल-पीली चुनरी में नजर आईं, वहीं महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।

महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शोभायात्रा के बाद सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया गया।

  • भगवान महावीर की प्रतिमा को सजे-धजे रथ में विराजमान कर शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।
  • शोभायात्रा में अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को दर्शाती आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
  • स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग, आत्मरक्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
  • भजन-कीर्तन, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु झूमते-गाते हुए चले।
  • विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा जरूरतमंदों को फल व मिठाई वितरित की गई।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here