Home latest कृषि कार्य करते समय किसान की करंट लगने से मौत

कृषि कार्य करते समय किसान की करंट लगने से मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा/विजयपुरा ।

उपखंड क्षेत्र के विजयपुरा (रूंडिया) गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में कृषि कार्य करते समय थ्री-फेज विद्युत मोटर के स्टार्टर में आए करंट की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सहायक थाना अधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि विजयपुरा निवासी रामजस पुत्र घासी जाट (45) सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत पर कृषि कार्य और पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान मोटर चालू करते वक्त करंट लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बनेठा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीएचसी में स्वीपर उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिस पर शव को उनियारा सीएचसी लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चचेरे भाई राम राय पुत्र मांगीलाल जाट ने इस संबंध में बनेठा थाने में मृग दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रामजस अपने परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी व बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version