कोटपूतली जोधपुरा संघर्ष समिति ने कल का महापड़ाव किया स्थगित

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

एनजीटी आदेशों की पालना को लेकर हुई दो घंटे की वार्ता, एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा

कोटपूतली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की पालना की मांग को लेकर कोटपूतली जोधपुरा संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित महापड़ाव को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सरूण्ड थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक विस्तृत वार्ता हुई।

बैठक के दौरान प्रशासन ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि एनजीटी के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर शुरू की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद समिति ने फिलहाल महापड़ाव स्थगित करने का निर्णय लिया।

हालांकि, संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों का पूर्ण समाधान होने और एनजीटी आदेशों की प्रभावी पालना तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति के अनुसार जोधपुरा संघर्ष समिति का धरना रविवार को 1277वें दिन भी जारी रहा।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र की पर्यावरणीय एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। यदि निर्धारित समयावधि में प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

समिति ने प्रशासन से किए गए वादों को समयबद्ध रूप से पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here