लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
– 172 यूनिट रक्त संग्रहित, 300 से अधिक लोगों ने कराई जांच
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा। जिले के सवाईपुर क्षेत्र के खरेड़ गांव में शुक्रवार को सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर और निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी देवराज जाट द्वारा उनके पुत्रों राजवीर और लक्ष्यवीर के जन्मदिन तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।
172 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
संस्थान के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें 172 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। क्षेत्र के कई रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं महिलाओं ने भी रक्तदान कर उदाहरण पेश किया।
325 लोगों की नेत्र जांच, 40 का होगा ऑपरेशन
साथ ही आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 325 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 40 मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे, जबकि 100 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए।
जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, पूर्व जिला महामंत्री संतू गुगड़, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवारी, भगवान सिंह मेनाल, सवाईपुर प्रशासक किशन लाल जाट, बड़ला प्रशासक शिवराज जाट, युवा नेता भरत सिंह पडासोली, पंचायत समिति सदस्य ललिता कंवर, किसान नेता बद्रीलाल जाट, पूर्व सरपंच नवरतन श्रोत्रिय, कुलदीप सिंह जित्यास, एडवोकेट सत्यनारायण तेली, श्रवण सोनी, हीरालाल जाट, भंवरलाल जाट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजकों ने रक्तदाताओं और चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं।














































