कीटनाशक के सेवन से 20 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

श्रीगंगानगर | मनजीत सिंह (ब्यूरो चीफ)

श्रीगंगानगर जिले के उपखंड श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 59F में शनिवार को 20 वर्षीय युवती की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवती ज्योति भाटी ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन करने के बाद घर में रह रहे अपने मामा को इसकी जानकारी दी। जैसे ही मामा को इसकी सूचना मिली, वह तुरंत युवती को गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय श्रीकरणपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका ज्योति पिछले करीब 17 वर्षों से अपनी मां और भाई के साथ अपने ननिहाल में रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले में मौत के कारणों की जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here