- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर) | रिपोर्टर: संजीव बंसल
कठूमर विद्युत विभाग में बुधवार को भीम सिंह जाट ने सहायक अभियंता (एईएन) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका साफा बांधकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता भुवनेश दीक्षित (कठूमर), कनिष्ठ अभियंता बंशीधर गुर्जर (सौंख), मोहन बाबूजी, सोनू चौधरी तथा कठूमर फीडर इंचार्ज अशोक सैनी सहित विद्युत विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने नव नियुक्त सहायक अभियंता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
- Advertisement -


















































